मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: पटाखा, आतिशबाजी के निर्माण में मानकों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। सहायक निदेशक कारखाना अमित कुमार ने मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा एवं सम्भल में पटाखा एवं आतिशबाजी निर्माण से संबंधित विनिर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण तथा अन्य गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिष्ठाताओं एवं नियोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों, सुरक्षित कार्य-पद्धति, अग्नि एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिष्ठाताओं से अपेक्षा की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में लागू श्रम संहिता के अनुसार आवश्यक पंजीकरण एवं अनुज्ञापन (...