Moradabad News: आठ दिन बाद लौटी महिला पहुंची महिला थाने, पति के साथ रहने की जताई इच्छा
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: आठ दिन पहले घर छोड़कर गई एक विवाहिता के लौटने के बाद पारिवारिक विवाद महिला थाने तक पहुंच गया। महिला ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला चूड़ी पहनने की बात कहकर घर से बाजार गई थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार का आरोप है कि वह अपने ननदोई के साथ चली गई थी। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति विवाहित है और उसके पांच बच्चे हैं। करीब आठ दिन बाद महिला वापस लौटी और पति के साथ रहने की बात कही। ससुराल पक्ष के इनकार के बाद वह अपनी बात रखने के लिए महिला थाने पहुंच गई। वहां पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही है और समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.