Moradabad News: आठ खिलाड़ियों का एक साल के निशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण के लिए चयन
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: लाइनपार स्थित एसडी चिल्ड्रन्स एकेडमी में संचालित रियल वारियर्स ताइक्वांडो अकादमी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। दो से सात नवंबर तक चले शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण दिया। नौ नवंबर को आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें पवन गुप्ता, अनमोल राजपूत, तोमिद, अर्जुन, मोनिका, राशि, पिंकी पाल और स्रष्टि शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ियों को एक साल तक निशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया जाएगा। हेड कोच तकी सर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अकादमी के संचालक मोहम्मद नोमान ने बताया कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना उद्देश्य है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.