मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग प्रोजेक्ट के तहत दूसरे प्रवेश द्वार की ओर नया आठवां प्लेटफॉर्म बनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इस परियोजना के पूरा होने से लाइन पार क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा। वर्तमान में लाइनपार की दिशा में एक प्लेटफार्म नंबर सात बना हुआ है, जहां पर पैंसेजर या मेमू ट्रेनों का ठहराव होता है। दूसरा नया प्लेटफार्म आठ बन जाने के बाद यात्रियों को यहां से लंबी दूरी की ट्रेन मिल सकती है। साथ ही दो प्लेटफार्म होने से लाइन पार की भीड़ का दबाव भी कम होगा। इससे समय और परेशानी दोनों कम होंगे। बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे की इस योजना से म...