मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: देश के विभिन्न शहरों के महिला रोग विशेषज्ञ आज रविवार को मुरादाबाद में रहेंगे। मौका मुरादाबाद ऑब्सटेट्रिक्स गायनेकॉलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हो रही वार्षिक सीएमई का होगा। जिसका भव्य आयोजन आज होटल हॉलीडे रीजेंसी में होने जा रहा है। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ.रितिका अग्रवाल ने बताया कि खराब जीवनशैली समेत विभिन्न कारणों से महिला रोगों की बढ़ रही जटिलताओं और इनके इलाज व बचाव पर विशेष तौर से मंथन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...