मुरादाबाद, नवम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा विपक्षी दलों के वोट चोरी पर जारी हमलों की काट के लिए तैयारी कर चुकी है। यूपी के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए 3 नवंबर से 5 नवंबर तक तिथियां तय हैं। पश्चिम क्षेत्र की पद यात्रा गाजियाबाद में 5 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए भाजपा नेता आज रणनीति तय करेंगी। प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी पश्चिम में इसकी सफलता के लिए समीक्षा करेंगे। मुरादाबाद से इस पद यात्रा में लगभग 100 बसें ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Meerut News: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में जुटी भाजपा भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि इस आंदोलन की तैयारी बैठक आज होगी। पश्चिम के सह मीडिया प्रभारी निमित ज...