मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए घोषित तीन जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का शुक्रवार को संचालन होगा। मुरादाबाद से लखनऊ और शाहजहांपुर से बिजनौर के बीच ट्रेनों का ऐलान हुआ है। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर एवं एक नवंबर को ट्रेन संख्या 04322 मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेगी। जबकि, 04321 नंबर की ट्रेन लखनऊ-मुरादाबाद के बीच चलेगी। उधर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को गाड़ी संख्या 04324 मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेगी। 31 अक्तूबर और दो नवंबर को गाड़ी संख्या 04323 लखनऊ- मुरादाबाद के बीच चलेगी। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को गाड़ी संख्या 04325 शाहजहांपुर-बिजनौर के बीच चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: पीईटी: चलेंगी विशेष ट्रेनें, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम ट्रेन संख्या 04326 बिजनौर-शाहजहांपुर के बी...