मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जनपद समेत पश्चिमी यूपी के लोगों को आज दिन भर मौसम के तेवर बेहाल कर सकते हैं। आज मौसम काफी ज्यादा उमस भरा और गर्म रहेगा। मौसम विभाग ने आज मौसम के सामान्यत: साफ, गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की निष्क्रियता का दौर आज रविवार को भी बना रहेगा, जबकि, सोमवार से मौसम में आंशिक तौर पर बदलाव होने की संभावना है। आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है, जबकि, मंगलवार और बुधवार को सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस से बेहाल कटिहार, बादलों की आंख-मिचौली जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...