Moradabad News: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज जुटेंगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से रविवार को ठाकुरद्वारा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ. आलमद भागवत मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी भाईचारा कमेटी एडवोकेट राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन दोपहर 12:30 बजे खुपुरा मोड़ स्थित शहनाई मंडप के निकट आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से संगठन के कार्यों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.