Moradabad News: आकांक्षा विद्यापीठ में सजावटी कला प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मिलन विहार में मंगलवार को सजावटी कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इसमें विद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित सजावटी सामान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड, कंदील, झालर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, बंदनवार, तोरण, मोमबत्ती स्टैंड, लैंप स्टैंड, दिया स्टैंड और झूमर सहित विभिन्न आकर्षक वस्तुएं बनाईं। प्रदर्शनी का उद्घाटन निदेशिका डा. नीतू सिंह ने किया। संयोजिका पिंकी चौहान और मीना बिष्ट रहीं। प्रधानाचार्य डा. हिमांशु यादव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। संचालन दीपक रस्तौगी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.