मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए एक और मौका दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया के नवीन चरण में अभ्यर्थी 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। जिले में संचालित सभी राजकीय आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए यह चरण शुरू किया गया है। महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में विशेष रियायत दी गई है। उन्हें केवल 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ये जानकारी अनुदेशक एपी सिंह ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...