Moradabad News: आईटीआई में छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: प्राविधिक शिक्षा विभाग में नए प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत राजकीय पॉलिटेक्निक मुरादाबाद के प्रांगण में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से किया। इसमें गोरखपुर, प्रतापगढ़, बलिया, बस्ती व अन्य शहरों से आए लगभग 250 नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें विद्युत यांत्रिक सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बेस्ट रैंक प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रशेखर, संजय यादव, आलोक अग्रवाल, दीपक कुमार शर्मा आदि रहे। मंच का संचालन मेजर दीपक भारद्वाज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.