मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सहयोग से 'डेमो डे एवं आइडिया शोकेस' का आयोजन किया गया। बायोटैक्नोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वप्न कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को आगे बढ़ाने, अनुसंधान की संभावनाओं को तलाशने तथा भविष्य में स्टार्ट-अप और तकनीकी नवाचार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। यहां आईआईसी अध्यक्ष व स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. मनोज कुमार, आईआईसी के संयोजक डॉ. अतानु नाग, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. उत्कर्ष त्यागी तथा सह-समन्वयक मिस कंचन लखेरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Lucknow News: शिक्षकों-विद्यार्थियों को कम्पनी गठन...