Moradabad News: आईएफटीएम के शिक्षकों ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर संपादित की पुस्तक
मुरादाबाद, अक्टूबर 19 -- Moradabad News: आईएफटीएम के स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटीज के शिक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा और सचिन कुमार की संपादित पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा की सप्तधाराएं, वैज्ञानिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक विचारधाराएं' का विमोचन कुलपति प्रो. महेंद्र प्रसाद पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने इसे मार्गदर्शक पुस्तक बताया। प्रतिकुलपति डॉ. वैभव त्रिवेदी ने शिक्षकों से पुस्तक लेखन के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन लाल आर्य ने भी दोनों संपादकों को बधाई दी। डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि पुस्तक में 18 अध्याय हैं, जिनमें भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक पहलुओं का वर्णन किया है। इसका प्रकाशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.