मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही घरों से लेकर मंदिरों में हवन-र्कीतन होने लगे। वहीं मंदिरों में भी लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही अष्टमी पर बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने कन्या पूजन कर व्रतों को विश्राम दिया। लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में सुबह मंदिर खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई। श्रद्धालु आरती आदि करने के लिए भवन में न रुकें इसलिए आरती के बोर्ड हटा दिए गए। श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़‌वाकर जल्दी ही निकासी द्वार की ओर बढ़ा दिया गया। जो श्रद्धालु कन्या...