Moradabad News: अवैध पार्किंग के रुपये मांगने से मना करने पर दुकानदार दंपति को पीटा, केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने ग्राहक से अवैध पार्किंग का पैसा मांगने का विरोध करने पर कपड़ा दुकानदार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। नगर कोतवाली के ताड़ीखाना निवासी राहुल सोनी की ताड़ीखाना चौराहे पर कपड़े की दुकान है। राहुल की पत्नी पायल सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राहक उनकी दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं तो एक गार्ड और चाय वाले का बेटा उनसे अवैध रूप से पैसे मांगता है। पायल सोनी के अनुसार शुक्रवार रात 10:30 बजे वह अपने पति के साथ दुकान बंद करके घर जा रही थी। उसी समय पति राहुल सोनी का ग्राहक की गाड़ी खड़ी करने को लेकर आरोपी पक्ष से विवाद हो गया। राहुल सोनी ने कहा कि आप लोग ग्राहक से गलत पैसे क्यों मांगते हो। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.