Moradabad News: अवकाश के बाद भी 23 बंदरों को पकड़कर भेजा गया जंगल
मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर मथुरा से ए स्पेशल टीम बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। अब तक 700 से अधिक बंदर पकड़ कर जंगल में भेजे जा चुके हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी का अवकाश होने के बाद भी स्पेशल टीम के द्वारा शहर के लाइन पार, विकास नगर, हनुमान मूर्ति सिविल लाइंस वाराणसी नगर में अभियान चलाकर 23 बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को वन विभाग की मदद से जंगल छुड़वाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में बंदरों को लेकर समस्या है वहां के लोग नगर निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। स्पेशल टीम बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.