Moradabad News: अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को लेकर जमीन अधिग्रहण जल्द
मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: मुरादाबाद अलीगढ़ ग्रीन फील्ड हाईवे के जमीन अधिग्रहण की दिशा में कार्यवाही को गति दी गई है। भू अध्यापित अधिकारी युवराज सिंह ने संभल और गुन्नौर तहसील को पत्र भेज कर लगभग 53 गांवों की खतौनियां एनएचएआई को उपलब्ध करवाने को कहा है। इससे जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी। तहसीलों में एनएचएआई के प्रतिनिधि खतौनी एकत्र कर मुरादाबाद स्थित एसएलओ दफ्तर में जमा करेंगे। अलीगढ़ से मुरादाबाद के बीच ग्रीन फील्ड हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कॉरीडोर का निर्माण किया जाना है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। लगभग 115 किमी लंबे इस ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए अभी जमीन का अधिग्रहण को जल्द पूरा करने की कवायद की गई है। संभल जिले में संभल तहसील के 36 और गुन्नौर तहसील के 17 गांवों की खतौनियों के लिए लिस्ट भेजी गई है। दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.