मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रविवार को मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जोकि, पिछले कुछ दिनों में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। समुद्री तूफान अर्नब का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ हो गया। जिसके चलते शनिवार को दिन भर धूप खिली रही। वहीं, हवा में नमी का स्तर काफी कम हो जाने के चलते पिछले दिनों से बढ़ गई गुलाबी सर्दी के तीखेपन में कमी आ गई। रविवार को दर्ज हुआ रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अर्नब तूफान की वजह से शुक्रवार को सुबह के समय बारिश हुई थी दिन का अधिकतम तापमान काफी घट गया था। यह भी पढ़ें- Bihar Weather 01 November: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हुआ कम, जमुई-भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश; आगे कैसा अधिकतम तापमान सामान्य से पां...