मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हरिद्वार अर्ध कुंभ की तैयारी में रेल प्रबंधन जुट गया है। जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में रेलवे कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। समयबद्ध कार्य, जनशक्ति की उपलब्धता और परिचालन पर विभाग का फोकस रहेगा। रेल प्रबंधन ने कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू करा दिया है। रेल प्रबंधन बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और ट्रेनों के बेहतर संचालन की तैयारी में जुट गया है। बुनियादी ढांचे का विकास में सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, रैंप, पीने के पानी की सुविधाओं और अन्य यात्री सुविधाओं में सुधार होगा। अतिरिक्त काउंटर, मोबाइल टिकट और अन्य डिजिटल विकल्पों के माध्यम से टिकट सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की सहायता, टिकट चेकिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती होगी।पीने के पान...