Moradabad News: अमावस्या की रात किया मां काली का पूजन
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन ने अमावस्या की रात मनोरंजन सदन में काली मां की पूजा की। इसके लिए श्रद्धालुओं ने सुबह से निर्जल व्रत रखा। शाम को पुरोहित बानोमाली चक्रवर्ती ने काली मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई और पूजन कराया। काली मां की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण की। इसके बाद माता को भोग लगाया। आज सोमवार को मां काली की मूर्ति को ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए पीलीकोठी होते हुए कांठ रोड सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पीछे रामगंगा तट पर लेजाकर विसर्जित किया गया। असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, अरुण भट्टा चार्य, सौरभ चक्रवर्ती, अलोकेश बोस, अभिजीत राय, अरुण कूंडू, उज्ज्वल गुप्ता, मोउमिता गुप्ता, रूना रॉय, गोपाल मालाकार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Noida News: बंगाली समितियों ने धूमधाम से मनाई श्यामा पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.