Moradabad News: अमर बलिदानियों को याद कर किया गया पौधारोपण
मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट मुरादाबाद और विश्नोई समाज सेवा समिति की ओर से सोमवार को खेजड़ली बलिदान दिवस' पर पर्यावरण जागरूकता व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खेजड़ली बलिदान के बलिदानियों की स्मृति में आवास विकास शाहपुर तिगरी में आयोजित हुआ। समिति के सदस्यों ने मिलकर अमर पर्यावरण शहीद माता अमृता देवी विश्नोई तथा बलिदानियों को नमन करते हुए पौधरोपण करके हरित श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ने कहा कि पेड़ हैं तो जीवन है, इन्हें बचाना ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। माता अमृता देवी के उस ऐतिहासिक बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। अनिल विश्नोई, विपिन विश्नोई, दिनेश विश्नोई, देवेन्द्र सिंह, मो. साद, याशिर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.