Moradabad News: अमरोहा के युवक से लूट मोबाइल, किशोर समेत चार गिरफ्तार
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम टहल रहे युवक से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग समेत चार आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया और नाबालिग को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अमरोहा के कोतवाली नगर क्षेत्र के आरएन इंटर कॉलेज के पास वासुदेव मंदिर निवासी दृशांत शर्मा उर्फ बोबी शर्मा ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह 15 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे मझोला के कांशीराम नगर में टहल रहा था। इसी दौरान वहां चार युवक आ गए और उन्होंने उसे डरा धमका कर मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। पुलिस ने आस पड़ोस के सीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.