Moradabad News: अब सैंजनी गांव में पकड़ा गया तेंदुआ
मुरादाबाद, सितम्बर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। तेंदुआ प्रभावित ठाकुरद्वारा क्षेत्र में वन विभाग के रेस्क्यू अभियान के तहत गुरुवार को सैंजनी गांव में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग अब तक क्षेत्र से 13 तेंदुओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुका है। तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीमें ठाकुरद्वारा तहसील के करीब 42 संवेदनशील गांवों में लगभग 49 पिंजरे लगाकर निगरानी कर रही हैं। वनकर्मी रात के समय भी प्रभावित गांवों और खेतों के आसपास लगातार गश्त कर रहे हैं। तेंदुए की लोकेशन मिलने पर उसके आवागमन वाले स्थानों को चिन्हित कर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। सैंजनी में तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया। विभाग की टीमें ट्रैप कैमरों और अन्य मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.