मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के सहसपुरी गांव में वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल नौ तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। डीएफओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिले के जिन-जिन क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं, वहां वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाए गए हैं। इन क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सर्च अभियान अभी जारी रहेगा। वन विभाग की टीमें सूचना मिलने वाले क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और आवश्यकतानुसार रेस्क्यू की कार्रवाई की जा रही है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Bahraich News: शिकार की फिराक में निकला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद से भी सतर्क रह...