Moradabad News: अब चिकित्सालयों में तेरह कंपनियों से होगी होम्योपैथिक दवाओं की आपूर्ति
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मीठी गोली (होम्योपैथी दवा) की कमी नहीं पड़े इसके लिए आयुष मंत्रालय ने विशेष पहल की है। अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए अब तेरह मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। यह अनुबंध होने के बाद मुरादाबाद के सोलह राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों में अब छह कंपनियों की निर्मित दवाएं पहुंची हैं। सात और कंपनियों की दवाओं की जल्द आपूर्ति संभावित है। अभी तक, दवा आपूर्ति के लिए सिर्फ दो कंपनियों के साथ ही अनुबंध था। जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ.वीएस मलिक ने बताया कि कंपनियां बढ़ने से दवाओं की आपूर्ति सुचारू बने रहने की संभावना बढ़ गई है। किसी एक कंपनी में दवा की कमी होने पर वह दूसरी कंपनी द्वारा सप्लाई कर दी जाएगी। अस्पतालों में दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.