Moradabad News: अब आलमगीरपुर में पकड़ा गया तेंदुआ, जिले में अब तक 22 की गिरफ्तारी
मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के आलमगीरपुर में वन विभाग ने एक और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। इसके साथ ही जिले में अब तक वन विभाग द्वारा पकड़े गए तेंदुओं की संख्या 22 पहुंच गई है। तेंदुओं की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। जिन स्थानों पर तेंदुए दिखाई देने की सूचना मिल रही है, वहां पिंजरे लगाए जा रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लगातार तेंदुए पकड़े जाने के बावजूद नए इलाकों में उनकी दस्तक से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.