मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: गांव अब्दुल्लापुर लेदा स्थित महिला कांग्रेस के जिला कैंप कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़ेहरा बी, जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद, अरविंद कुमार, डॉ. सदफ, मोहम्मद अली, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. आरिफ, एडवोकेट सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर कांग्रेस कमेटी के बाज़ार गंज स्थित कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री डा. मनमोहन की जयंती मनाई गई।एस अवसर पर सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. डा मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी ...