Moradabad News: अबुपूरा खुर्द में दो पक्षों के बीच मारपीट में मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव अबूपुरा खुर्द में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से ललित पुत्र नरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था। तभी गांव के बाहर हनी उर्फ खुशहाल, सानू, मनी, अरविंद उर्फ केजरीवाल ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की और गाली गलौच की,जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष के हनी ने मुकदमा दर्ज कराया कि शाम के समय वह अपने गांव से सहसपुर जा रहा था। तभी गांव के रहने वाले विक्रम, मनु,अमन, पवन, गौरव ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। जिससे उसके चोटें आई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.