Moradabad News: अफसानों की एक शाम, नुसरत शम्सी के नाम
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: शहर के असालतपुरा पक्का बाग में सोमवार को अफसानों की एक शाम नुसरत शम्सी के नाम महफिल का आयोजन किया गया। महफिल की अध्यक्षता एलिफ नाज़िम की व संचालन ज़ेबा नाज़ ने किया। महफिल की शुरूआत कुरान की तिलावत व इस्लाम अर्शी ने हम्दो नात से की। महफिल में शायर कासिम मुरादाबादी, नदीम राई, ज़िया ज़मीर, शबनम अंसारी, आरिफा मसूद अम्बर ने नुसरत शम्सी की शान में कलाम पेश किए। महफिल में आयोजकों द्वारा सभी शायरों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर इरफान अली, मुजाहिद अख्तर, बीना आफताब, शकीला हसन, अतहर मसूद, मास्टर ज़फर आदि रहे। यह भी पढ़ें- कोलकाता में सम्मानित हुए शायर खुर्शीद दिलदार नगरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.