Moradabad News: अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पांच घंटे की तलाश के बाद लावारिस मिली कार
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद के कांठ रोड पर बुधवार सुबह एक चलती कार से युवक की बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया। पुलिस को कार से किसी के अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही छजलैट पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया। दूसरी ओर मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद संदिग्ध ब्रेजा कार सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना इलाके में लावारिस हालत में बरामद हुई। बुधवार सुबह करीब आठ बजे शेरुआ चौराहे से कांठ की ओर जा रही ब्रेजा कार में चार से पांच युवक सवार थे। इसी दौरान कार के अंदर से एक युवक लगातार बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था। कार के भीतर छीना-झपटी जैसी स्थिति भी दिखाई दे रही थी। कार के साथ चल रहे एक बाइक सवार ने घटनाक्रम देखकर तत्काल छजलैट क्षेत्र के एक सिपाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.