Moradabad News: अनाज मंडी के पास बाइक फिसलने से युवक घायल
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: नगर की अनाज मंडी समिति के निकट रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से एक युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाहरवाला खाईखेड़ा निवासी सुनील कुमार पुत्र नरेश सिंह बाइक से ठाकुरद्वारा से अपने घर लौट रहे थे, अनाज मंडी समिति के निकट अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए उन्हें घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.