Moradabad News: अनंत के 150 व दिव्यांश के शतक से एमपीएस की बड़ी जीत
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। अंडर-12 अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को नौवां मुकाबला खेला गया। इसमें एमपीएस क्रिकेट अकादमी ने मिलेनियम क्रिकेट अकादमी को 161 रन से करारी शिकस्त दी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मिलेनियम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एमपीएस ने निर्धारित 30 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। अनंत ने 86 गेंदों में 150 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यांश ने 82 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। मिलेनियम की ओर से आयुष को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिलेनियम की टीम 21.3 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। अदनान ताहिर ने 35 और निखिल ने 24 रन बनाए। एमपीएस की ओर से आयुष और अब्दुल ने तीन-तीन विकेट तथा माध्विक ने दो विकेट लिए। अनंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.