Moradabad News: अतिक्रमणकारियों को चेताया, कब्जा हटाओ नहीं तो कार्रवाई
मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- Moradabad News: मुरादाबाद। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को शहर के कई स्थानों पर अभियान चलाकर सड़क तक कब्जा करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। एक दिन की मोहलत दी और नहीं मानने पर सोमवार से कार्रवाई की बात कही है। प्रवर्तन दल के टीम लीडर राकेश कुमार की अगुवाई में टीम एकता द्वार पहुंची। एनाउसमेंट करके लोगों को चेतावनी दी। इसके बाद टीम चक्कर की मिलक पहुंची। यहां पर भी सड़क तक अतिक्रमण था। उसे हटवाया गया और दोबारा नहीं खड़ी करने की चेतावनी दी है। यहां से टीम गलशहीद पहुंची। टीम लीडर ने बताया कि लाल फाटक से लेकर गलशहीद तक लोगों ने दुकानों के सामने कब्जे कर रखे हैं, इससे जाम लगने की समस्या होती है। सभी को चेतावनी दी गई है कि समय रहते दुकानों के सामने से कब्जा हटा लें। सोमवार से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.