मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- Moradabad News: अटल आवासीय विद्यालय बिलारी में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन भी कर सकते हैं। डीएलसी दीप्तमान भट्ठ ने बताया कि मैनुअल प्रवेश आवेदन पत्र मुरादाबाद मंडल के समस्त जनपदीय श्रम विभाग कार्यालयों, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 20 नवंबर 2026 से 5 जनवरी 2027 तक मुरादाबाद मंडल के समस्त जनपदीय श्रम विभाग कार्यालयों में जमा किए जाएंगे। उप श्रम आयुक्त ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने श्रमिक पंजीकरण का समय से नवीनीकरण सुनिश्चित कराएं तथा पात्र बच...