Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह आरा मशीन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक सवार दोनों युवक जसपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर आरा मशीन के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी फरमान और गांव मस्तलीपुर निवासी जेद के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों को राजकीय सामुदायिक स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.