Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत
मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: नगर के काशीपुर रोड स्थित महम होटल के निकट रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाय सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.