मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एक्सपो बाजार के अंतर्गत संचालित हो रहे कैश एंड कैरी सेंटर जहां पसंदीदा हस्तशिल्प उत्पादों को हाथोंहाथ खरीदने की सुविधा है बड़ी संख्या में लोग मुरादाबाद के बने हस्तशिल्प उत्पाद सेंटर पर पहुंचकर खरीद पा रहे हैं। सेंटर पर उपलब्ध हस्तशिल्प के आकर्षक उत्पादों को अब घर बैठे ऑनलाइन खरीदने की सुविधा शुरू की गई है। मुरादाबाद में ईपीसीएच हाउस स्थित कैश एंड कैरी सेंटर के प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के साथ ही एक्सपो बाजार के अधीन ग्रेटर नोएडा और जोधपुर में संचालित कैश एंड कैरी सेंटर पर उपलब्ध हस्तशिल्प उत्पादों को एक्सपो बाजार की साइट पर डिसप्ले करने की शुरुआत की गई है। पसंद आए उत्पादों को ऑनलाइन ऑर्डर देकर घर बैठे प्राप्त करना संभव हो गया है। तीनों में से किसी भी जगह उपलब्ध होने वाले उत...