Moradabad News: अचानक बढ़े फेफड़ों के गंभीर मर्ज के मरीज, फैला स्वाइन फ्लू का डर
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कोरोना की तरह ही स्वाइन फ्लू के वायरस की फितरत भी एडीआरएस में फेफड़ों को अपनी चपेट में लेने की है। जिसकी वजह से संक्रमण से पीड़ित कुछ मरीजों की हालत काफी गंभीर होने का खतरा बढ़ जाता है। फेफड़ों की गंभीर बीमारी एआरडीएस (एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) का एक बड़ा कारण स्वाइन फ्लू का गंभीर संक्रमण भी है। स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे मामलों के बीच शहर के निजी अस्पतालों में एआरडीएस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर के अस्पतालों में एआरडीएस से पीड़ित दर्जनभर मरीज भर्ती हैं। अमूमन, इसके इक्का दुक्का मरीज ही भर्ती होते हैं। जिसके मद्देनजर चिकित्सक कुछ मरीजों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण का गंभीर असर एआरडीएस के रूप में सामने आने का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं। ऐसे मरीजों की स्वाइन फ्लू जांच कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.