Moradabad News: अग्निकांड पीड़ितों से मिले विधायक, हरसंभव मदद का भरोसा
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव रानी नागल में पुराने कपड़ों के गोदामों में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रविवार को मुरादाबाद देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित गोदामों का जायजा लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने अग्निकांड में हुए भारी नुकसान पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का शीघ्र आकलन कर नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि इस हादसे से 28 परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.