Moradabad News: अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता, एसएस चिल्ड्रन अकादमी की छात्राएं अव्वल
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: एसएस चिल्ड्रन अकादमी गर्ल्स स्कूल सिविल लाइंस में शनिवार को अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन ब्रास सिटी सहोदय के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा एक से पांच और सीनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ की छात्राओं ने भाग लिया। 14 सीबीएसई स्कूलों की 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल का नेतृत्व वासु अग्रवाल ने किया। जूनियर वर्ग में एसएस चिल्ड्रन अकादमी की आपजा फातिमा प्रथम, अलिशबा आजम द्वितीय और आरआरके पब्लिक स्कूल की अविका भटनागर तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में सीएलजी वर्ल्ड स्कूल की इनाया रहमान प्रथम, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल विंग-2 की सारा दल द्वितीय और सेंट मैरी कॉन्वेंट अगवानपुर की अनिक्षा त्यागी तृतीय रहीं। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.