Moradabad News: अंडर-17 क्रिकेट में मुरादाबाद मंडल की टीम चयनित, 16 खिलाड़ी शामिल
मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पारकर इंटर कॉलेज के मैदान पर जनपदीय अंडर-17 विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन किया गया। रविवार को सुबह नौ बजे से मैच आयोजित कर मंडलीय टीम चुनी गई। चयनित टीम संभल में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मंडल अंडर-17 बालक क्रिकेट टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज के खुशहाल, ऋषि, देव और आदर्श, एसएस इंटर कॉलेज के प्रियांशु, मदन स्वरूप इंटर कॉलेज के जैद और मोहम्मद शाहजिल, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अयान, रचित, युवराज सिंह और अक्षत यादव, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के संचित और अक्षत, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के शौर्य तथा एसडीएम इंटर कॉलेज के हनी और अमन शामिल हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वंश बहादुर, वीर सिंह, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.