नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Monsoon 2026: यूपी, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को लू के थपेड़े सहने पड़ रहे हैं। दिन के समय कड़ी धूप होने की वजह से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग तापमान कम होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, दक्षिण पश्चिम मॉनसून को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस साल मॉनसून अपने तय समय से पहले दस्तक देने वाला है। यानी कि आमतौर पर अन्य साल की तुलना में इस बार मॉनसून की बारिश पहले ही हो जाएगी। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) के नए डेटा के अनुसार, मई के आखिर तक मॉनसून के दक्षिण भारत पहुंचने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मॉनसून भारत में सबसे पहले केरल में दस्तक देता है और इसके बाद...