नई दिल्ली, मई 31 -- Monsoon 2026, IMD Rain Alert 31 May: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिली है। कुछ दिनों के लिए यूपी-दिल्ली समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन अब भी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि इस बार लेट हुआ मॉनसून आखिर कब पहुंचेगा। इसका जवाब मौसम विभाग ने अपने सबसे लेटेस्ट अपडेट में दिया है। IMD ने खुशखबरी देते हुए कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच जाएगा। पहले अनुमान लगाया गया था कि 26 मई को तय समय से पहले मॉनसून के आने की संभावना है, लेकिन बाद में यह लेट हो गया। अब अगले तीन दिनों में यह केरल पहुंच सकता है। वहीं, मॉनसून के आने से पहले यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कहा, ''अ...