Monsoon: भीषण गर्मी में खुशखबरी; इस साल मानसून जल्दी आ रहा, जानें कब से शुरू होगी बारिश
नई दिल्ली, मई 17 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। IMD ने बताया कि विजयपुरम सहित अंडमान क्षेत्र में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इसके आगे बढ़ने के लिए सभी जरूरी मौसमीय परिस्थितियां पूरी हो चुकी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून और आगे बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: भीषण गर्मी और लू के बीच होगी बारिश, IMD का इन राज्यों में अलर्ट IMD के मुताबिक, इस बार मानसून सामान्य से पहले केरल पहुंच सकता है। विभाग ने अनुमान जताया कि 26 मई के आसपास केरल में मानसून की एंट्री हो सकती है, जबकि सामान्य तौर पर मानसून 1 जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.