नई दिल्ली, मई 16 -- Monsoon Update: भीषण गर्मी में लोग जिस मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आ गया। हालांकि, अभी अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप और बंगाल की खाड़ी में ही मॉनसून पहुंचा है, जिससे झमाझम बारिश शुरू हो गई। केरल में 26 मई तक मॉनसून आएगा। इसके बाद से ही आगे के राज्यों में यह दस्तक देता है। इस बार समय से पहले मॉनसून केरल पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने मॉनसून पर जानकारी देते हुए कहा, ''दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 16 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कई हिस्सों, पूरे निकोबार द्वीप समूह और अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों (श्री विजया पुरम सहित) में आगे बढ़ गया है। मॉनसून के केरल 26 मई (± 4 दिन) को पहुंचने की संभावना है।'' IMD ने यह भी बताया कि अगले...