नई दिल्ली, मई 22 -- Monsoon Update 2026, IMD Rain Alert: यूपी, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। अभी हफ्तेभर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस बीच, लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केरल के रास्ते मॉनसून देश में एंट्री लेता है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ के कई इलाकों में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी यही स्थिति रही। पंजाब के कई इलाकों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के छिटपुट इलाके में हीटवेव चली।मॉनसून के आते ही मिलने लगेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉन...