महोबा, जुलाई 29 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अधिकारियों ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दी। बुधवार को कम्युनिटी गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कहा कि सरकार के द्वारा बेटी की शादी के लिए परेशान लोगों की चिंता का निवारण करने का काम किया गया है। जिले की महोबा, चरखारी नगर पालिका और खरेला, कबरई, कुलपहाड़ नगर पंचायतों से आए जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह की रस्में पूर्ण हुई। समाज कल्याण विभाग के द्वारा विवाह की रस्मों को संपन्न कराया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, भागीरथ नगायच, चेयरमैन डॉ संतोष चौरसिया, आदि मौजूद रहे।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक...