महोबा, सितम्बर 24 -- Mohoba News: कुलपहाड़,संवाददाता। शराब के लिए पैसे न मिलने पर मां की कुल्हाड़ी से हमला बोलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर निशानदेही पर आला ए कत्ल बरामद करते हुए जेल भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द निवासी मोहन यादव ने अपनी मां मूलादेवी पत्नी सबल सिंह यादव की कुल्हाड़ी से हमला बोलकर हत्या कर दी थी आरोपित के भाई सोहन यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का अभियोग दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह क निर्देश पर गठित टीमों ने आरोपित को रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ के प्लेटफार्म नंबर दो को जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- नशे में हैवान बना बेटा, 60 रुपये के लिए मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी निशानदेही पर आला ए कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की गई है।...