Mohoba News: हंसी के हंगामा में दर्शक हुए लोटपोट
महोबा, सितम्बर 1 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। ऐतिहासिक कजली महोत्सव में लोक गायन के साथ रंगभारती के कलाकारों के द्वारा हंसी का हंगामा कार्यक्रम में जरिए मनोरंजन कराया। कलाकरों की प्रस्तुतियों से दर्शक लोटपोट हो गए। दीक्षा और प्रतीक्षा यादव के आल्हा गायन और बुंदेली कजरी गीत को भी जमकर सराहा गया। महोबा संरक्षण एवं विकास समिति के तत्वाधान में कजली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कराई। कार्यक्रम की शुरुआत कबरई के आल्हा गायक हीरालाल साहू ने आल्हा गायन के साथ कराई। इसके बाद आल्हा सम्राट वंशगोपाल यादव छिकहरा ने आल्हा गायन की प्रस्तुति कर लोगों में वीरता का संचार करने का काम किया। यह भी पढ़ें- Mohoba News: कजली महोत्सव में लोक गायन की रही धूम कुमारी प्रतीक्षा यादव के कजरी गीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.